
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, प्रखर शुक्ल ने लहराया परचम
बस्ती जिले की तहसील हर्रैया के सकरदहा गांव निवासी प्रखर शुक्ल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की IAS परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। प्रखर को इस परीक्षा में AIR 787वीं रैंक मिली है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
प्रखर शुक्ल, डॉ. पंकजेश शुक्ल के पुत्र हैं, उनकी प्रारंभिक शिक्षा हर्रैया के गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी में हुई। इसके बाद उन्होंने एमएल कॉन्वेंट स्कूल, करेली बाग (प्रयागराज) से इंटरमीडिएट किया और आगे की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी में पूरी की।
प्रखर ने बताया कि उनके बाबा स्व. जगदम्बा प्रसाद शुक्ल और पिता का सपना था कि परिवार से कोई सिविल सेवा में जाए, आज प्रखर की सफलता से परिवार का वह सपना साकार हो गया है।
प्रखर ने बताया कि उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी के दौरान रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई की। पहले प्रयास में वह लिखित परीक्षा पास कर इंटरव्यू तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया, दूसरे प्रयास में उन्होंने मेहनत जारी रखी और आखिरकार 787वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की।
प्रखर के परिवार में माता-पिता के अलावा उनकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी माता हाउस वाइफ है, प्रखर अपनी सफलता का श्रेय बाबा, माता-पिता और अपने गुरुओं को देते हैं। प्रखर की सफलता की खबर मिलते ही सकरदहा गांव में जश्न का माहौल बन गया.
.
Published on:
07 Mar 2026 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
