25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेलने की उम्र में मां बनीं दो बच्चियां… अपनों ने ही किया रेप, फिर क्या बोले घर वाले…?

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में 13 और 14 साल की दो नाबालिग लड़कियां रेप की शिकार होने के बाद मां बन गईं। आइए बताते हैँ क्या है पूरा मामला
less than 1 minute read
Google source verification

बस्ती

image

Himesh Rana

Feb 25, 2026

बच्ची से रेप, PC- पत्रिका।

Basti News: उत्तर प्रदेश से 2 दिल दहला देने वाले मामले सामने आए हैं। यहां 13 और 14 साल की दो नाबालिग लड़कियों ने बच्चों को जन्म दिया है। ये दोनों बच्चियां अभी खुद बचपन की उम्र में हैं, लेकिन दरिंदगी का शिकार होने के कारण उन्हें मां बनना पड़ा। इन घटनाओं ने समाज और रिश्तों दोनों को शर्मसार कर दिया है।

चचेरे भाई ने ही तोड़ा भरोसा

पहला मामला गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां 14 साल की बच्ची के साथ उसके 16 वर्षीय सगे चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। आरोपी और पीड़िता एक ही घर में रहते थे। जब बच्ची गर्भवती हुई तो मामला सामने आया। बाद में पीड़िता ने बस्ती मेडिकल कॉलेज में बच्चे को जन्म दिया।

गांव के किशोर ने खेत में किया दुष्कर्म

दूसरा मामला बस्ती के नगर थाना क्षेत्र का है। यहां 13 साल की बच्ची को गांव के ही 14 वर्षीय किशोर ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। कुछ महीनों बाद जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को उसके गर्भ होने की जानकारी मिली। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घरवालों ने बच्चा अपना मानने से भी मना कर दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

दोनों मामलों में पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग