
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पीड़ित महिला सिपाही
बस्ती में हैरान करने वाले मामले में एक महिला सिपाही ने कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाया ही, इसके बाद विभाग में खलबली मच गई। उसने एसओ पर अश्लील बातें करने और छुट्टी मांगने पर मारने के लिए दौड़ाने का आरोप लगाया।
आरोप लगाने वाली महिला सिपाही ने कहा कि उसकी माँ बीमार है उनको दिखाने के लिए एक दिन की छुट्टी मांगने गई थी।
इस पर खार खाए कोतवाल ने अभद्रता की, पीड़िता ने कहा कि वो मुझपर पहले से गंदी नजर रखते हैं, कहते हैं मुझे जीजा कहा करो। मुझसे मेरे पर्सनल नंबर पर बात किया करो। जब मैंने इसका विरोध किया तो वो नाराज हो गए।
महिला सिपाही मामले की शिकायत DIG से करने पहुंचीं, वहां उसने बताया कि जब छुट्टी नहीं मिली तो वह ड्यूटी पर गई, लेकिन खार खाए कोतवाल ने अपसेंट लगा दिया। DIG ने जांच का आश्वासन दिया है।
जानकारी के मुताबिक 2019 बैच की सिपाही मेनका चौहान गोरखपुर के बड़हलगंज की रहने वाली हैं। वो इस समय बस्ती की सदर कोतवाली में तैनात हैं। मेनका के पति भी सिपाही हैं,उनकी तैनाती पुरानी बस्ती थाने में है। परिवार में मां के अलावा दो बेटियां हैं।
बुधवार को अपनी बेटी के साथ DIG बस्ती रेंज संजीव त्यागी के ऑफिस पहुंची थीं। वहाँ शिकायत करते हुए वह रो पड़ी, कही कि इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र चौधरी से छुट्टी मांगी तो उन्होंने छुट्टी नहीं दी। जब मैंने दोबारा निवेदन किया तो गालियां देने लगे।
मुझे मारने के लिए दौड़ा लिये, मैं बाहर चली आई। कहने लगे मैं सबको छुट्टी देने के लिए बैठा हूं। उन्होंने अपने हमराही को मुझे पकड़ने के लिए कहा। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।
उसने बताया कि थाने से कप्तान साहब के यहां गई। वहां कोतवाल ने मेरे पीछे हमराही धनंजय को भेजा कि जाओ देखो कप्तान साहब के यहां क्या कर रही है। वहां के कर्मचारियों से कहा कि महिला पेश न होने पाए।
ये सब देखकर मैं जनता दरबार के रास्ते कप्तान साहब से मिली। उनसे कहा कि आप जांच कराइए। अगर मैं दोषी पाई जाती हूं तो हमको सजा दीजिएगा।
इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश चंद्र चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा- महिला कॉन्स्टेबल झूठा आरोप लगा रही हैं। वो मेरे पास 45 दिन की छुट्टी लेने आई थीं। त्योहारों, बोर्ड परीक्षा को देखते हुए हमने 20 दिन की छुट्टी ही दे पाने को बोला। इसके बाद यह आरोप लगाया।
इस बावत श्यामकांत ASP ने बताया कि मामले में SP की ओर से दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है, जिसमें मैं और सीओ हरैया स्वर्णिम सिंह शामिल हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दी जाएगी।
Published on:
19 Feb 2026 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
