7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC Result: कुशीनगर के चार युवाओं ने लहराया परचम, परिजनों में खुशी की लहर

शुक्रवार को यूपीएससी का रिजल्ट निकलते ही जिले के चार परिवारों में खुशी की लहर फैल गई। इन परिवारों के नौनिहालों ने अपनी मेधा का परचम लहराया और सिविल सेवा में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाए

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, UPSC result

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, IAS में चार युवाओं ने मारी बाजी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा (IAS) 2025 के रिजल्ट में कुशीनगर के चार होनहार युवाओं ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इन युवाओं की उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है, परिजनों में जश्न का माहौल है।

IIT ग्रैजुएट विनय वर्मा को मिली 712वीं रैंक

रामकोला नगर निवासी विनय वर्मा ने UPSC परीक्षा में 712वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता छोटेलाल वर्मा व्यवसाय से जुड़े हैं। विनय ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पढ़ाई करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी की और यह मुकाम हासिल किया।

लेखपाल के बेटे आकाश कुमार को मिली 438वीं रैंक

आकाश कुमार ने UPSC परीक्षा में 438वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता अरविंद रावत पडरौना तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उनकी सफलता से तहसील परिसर और राजस्व विभाग के कर्मचारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

लैब टेक्नीशियन के बेटे पवन को मिली 138वीं रैंक

पवन कुमार पांडेय निवासी पडरौना तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकटा ने UPSC परीक्षा में 138वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2024 की परीक्षा में 334वीं रैंक प्राप्त की थी और वर्तमान में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए नागपुर में प्रशिक्षण ले रहे थे। उनके पिता रघुवीर पांडेय बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन हैं।

शिक्षक की बेटी इंदु ने हासिल की 230वीं रैंक

दुदही नगर पंचायत निवासी इंदु बारी ने UPSC में 230वीं रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। वह शिक्षक राम इकबाल बारी की पुत्री हैं। इंदु ने गोरखपुर से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के बाद रोहतक से बीटेक किया और सिविल सेवा की तैयारी कर यह सफलता हासिल की। चार युवाओं की इस सफलता से पूरे कुशीनगर जिले में जश्न का माहौल है।