3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिरफिरे आशिक ने छात्रा की गोली मारकर हत्या की, भाई और मां पर भी किया फायर…क्षेत्र में सनसनी

कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली गांव के मदरहवा पुरवा की अनीता देवी ने बताया कि सोमवार की रात बेटी अनुष्का और बेटा अनीश घर में सो रहे थे, तभी अंदर गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

2 min read
Google source verification

बस्ती

image

anoop shukla

Mar 03, 2026

Up news, basti news

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, छात्रा की हत्या

बस्ती में सिरफिरे प्रेमी ने सोमवार की देर रात 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई जब छात्रा अपने भाई और मां के साथ सो रही थीं, इसी बीच पीछे के रास्ते युवक घर में दाखिल हुआ और छात्रा पर फायर झोंक दिया।

छात्रा को गोली मार आरोपी युवक हुआ फरार

एक गोली छात्रा के सिर और दूसरी गर्दन में लगी, कमरे में गोली चलने की आवाज सुन भाई और मां जग गए और युवक को दबोचने की कोशिश किए लेकिन आरोपी ने उन पर भी फायर किया जो मिस हो गया, आरोपी भागने में कामयाब हो गया। भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

घर पर मां, भाई के साथ सोई थी

जानकारी के मुताबिक बैडारी एहतमाली गांव के रहने वाले दिनेश पासवान बाहर नौकरी करते हैं। गांव में पत्नी अनीता, बेटा अवनीश और बेटी अनुष्का रहते थे। मां ने बताया कि सोमवार रात को हम लोग खाना खाकर सो गए थे।

मेरा बेटा और बेटी घर के भीतर सोए थे। मैं बाहर सो रही थी। रात के करीब एक बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मैं जैसे ही उठी तो मेरे ऊपर गोली चलाई, लेकिन मैं बच गई।

नशीला पदार्थ खिला कर किया था दुष्कर्म

अनीता बोली अंदर जाकर देखा तो बेटी खून से लथपथ अपनी चारपाई पर पड़ी थी। पास में बेटा भी घायल पड़ा था। मैंने अपने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि मंदीप ने अनुष्का को गोली मार दी।

मां ने बताया कि गांव के ही रहने वाला मंदीप पिछले दो सालों से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था। उसने कुछ दिन पहले धोखे से शारीरिक संबंध भी बना लिया था और शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा।

अश्लील फोटो वायरल करने पर दुष्कर्म का दर्ज हुआ मुकदमा

छात्रा इसके बाद युवक से दूर रहने लगी जिससे नाराज होकर उसने उसका अश्लील फोटो वायरल कर दिया। इसकी शिकायत भी कलवारी थाने में दर्ज की गई, पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें बाद में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी थी।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गया था। ASP श्यामाकांत ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है, आगे की कारवाई की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।