31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या से 60 किलोमीटर दूर इस जगह से धर्मसभा में जाएंगे एक लाख लोग, BJP विधायक का दावा

बस्ती में बीजेपी विधायक और सांसद धर्मसभा में चलने के लिये लोगों से कर रहे अह्वान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 24 Nov 2018, 12:57 PM IST

Ram Mandir

राम मंदिर

सतीश श्रीवास्तव
बस्ती . अयोध्या में बड़ी तादद में शिवसैनिक पहुंच चुके हैं। कुद ही घंटों में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी पहुंच जाएंगे। इसके अगले दिन विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा होनी है, जिसमें दो लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इधर अयोध्या से 60 किलोमीटर दूर बस्ती में भाजपा के सांसद और विधायक खुलेआम सरकार और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जाकर लोगों से अयोध्या चलने की अपील कर रहे हैं। विधायक अजय सिंह सिर्फ अकेले बस्ती से एक लाख लोगों के अयोध्या पहुंचने का दावा कर रहे हैं। उधर जिले के सांसद हरीश दि्ववेदी फेसबुक के जरिये लोगों से अयोध्या चलने की अपील कर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि भले ही अयोध्या में धर्मसभा का आयोजन विहिप कर रहा है पर इसे बैक सपोर्ट सरकार का भी है।

बीजेपी विधायक अजय सिंह ने तो धर्मसभा के लिये बाकायदा मशाल जुलूस निकाला और लोगों से अयोध्या चलने की अपील की। हरैया कस्बे में उनके मशाल जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक का कहना है कि वो विधायक होने के चलते नहीं बल्कि एक हिंदू होने के चलते अयोध्या जाएंगे। ये उनकी और हिंदुओं की आस्था का सवाल है।

उन्होंन कहा कि सऊदी अरब में मक्का है, येरूशलम में ईसाइयों का चर्च तो अयोध्या में मंदिर क्यों नहीं बन सकता।ऐसे समय में जब केन्द्र में भाजपा की नरेन्द्र मोदी और यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार है तो उम्मीद जतायी जा रही है कि राम मंदिर बन जाएगा, इसके पर चार अब तक ऐसा न होने पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं कि आखिर मंदिर कब बनेगा।

फिलहाल 25 नवंबर को विहिप अयोध्या में धर्म संसद का आयोजन कर रहा है, जिसके जरिये सरकार पर राम मंदिर निर्माण का दबाव बनाने की योजना की बात कही जा रही है। हालांकि अभी भी आशंका जतायी जा रही है कि यह सब बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिये किया जा रहा है और सत्ता में आने के बाद एक बार फिर गेंद सुप्रीम कोर्ट के पाले में डाल दी जाएगी।