
एक्सीडेंट में बीजेपी कार्यकर्ता श्रीराज की मौत, सांसद हरीश द्विवेदी के कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा
बस्ती. जनपद के गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया जंगल में सांसद हरीश द्विवेदी की चौपाल लगी थी। चौपाल में विकास खण्ड गौर के बेलवरिया जंगल निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष श्रीराज (32) भी मौजूद था और जब चौपाल खत्म हो गया तो बाइक से घर लौट रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। जिससे बूथ अध्यक्ष सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये, स्थानीय लोगों ने श्रीराज को उठाने की हिम्मत नहीं की।
इसी बीच वहां से गुजर रहे कप्तानगंज विधायक प्रतिनिधि सुनील पाण्डेय की नजर घायल पर पड़ी और वह रुककर वहा अपने सहयोगियों के साथ घायल को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथिमक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सीएचसी गौर से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर मेडिकल कालेज जा रहे थे कि, रास्ते में श्रीराज ने दमतोड़ दिया। मृतक के पिता राम नरेश की तहरीर पर गौर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
input सतीश श्रीवास्तव
Published on:
10 Jul 2018 01:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
