17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के संगठन ने दुष्कर्म के आरोपी इस बाबा को बताया निदोर्ष…

विश्व हिन्दू महासंघ ने डीआईजी को खत लिख बताया साजिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Varanasi Uttar Pradesh

•

Updated: 24 Dec 2017, 8:54 PM IST

vhs

vhs

बस्ती से सतीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

बस्ती. श्रम में साध्वियों से दुष्कर्म के आरोपी बाबा सच्चिदानंद उर्फ सदानंद की तलाश में पुलिस की चार टीमें विभिन्न शहरों में छापेमारी कर रही हैं। वहीं बाबा के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। दुराचार के आरोपी बाबा को विश्व हिन्दू महासंघ का साथ मिला है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बताए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार बाबा सच्चिदानंद के शिष्य परम चेतनानंद ने विश्व हिन्दू महासंघ, भारत के लेटर पैड पर पुलिस अधीक्षक को खत लिखकर बाबा को निर्दोष बताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। जिस लेटर पैड पर डीआईजी को खत लिखा गया है, उसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो भी लगी है और उन्हें इस संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया गया है। डीआईजी से गुहार लगाने वाले परम चेतनानंद भी मामले में आरोपित हैं और बताया जाता है कि विश्व हिन्दू महासंघ के मुरादाबाद मंडल के वह अध्यक्ष हैं। डीआईजी को लिखे पत्र में परम चेतनानंद ने लिखा है कि महंत सच्चिदानंद को झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। पत्र में आरोप लगाए गए हैं कि बस्ती की रहने वाली साध्वी और उसके भाई आश्रम के नाम पर पूरे देश से पैसा वसूलते थे। जब इन्हें रोका गया तो नाराज हो गए। इसके बाद लालगंज के सेल्हरा गांव के आश्रम को उनके नाम करने और 20 लाख रुपये नहीं देने पर फंसाने की धमकी देने लगे। बाबा ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें फंसाने की साजिश रची गई। बता दें कि बस्ती की दो साध्वियों के अलावा छत्तीसगढ़ की तीन साध्वियों ने भी महंत पर यौन षोषण का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ की साध्वियों की शिकायत पर पुलिस ने महंत सच्चिदानंद समेत उनके छह चेलों पर केस दर्जकर जांच कर रही है।

चार टीमें कर रहीं छापेमारी
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि आरोपियों का सुराग पुलिस ने लगा लिया है। चार टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गौरतलब है कि साध्वियों द्वारा महंत सचिदानंद पर रेप के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में हुए हंगामे के बाद विश्व हिंदू महासंघ के लेटरहेड पर डीआईजी को पत्र लिखा गया है। जिसमें महंत को निर्दोष बताया गया है। बस्ती के महंत सचिदानंद पर गुरुवार को उनके आश्रम की चार साध्वियों ने महंत पर रेप का आरोप लगाया था। महंत पर रेप का आरोप लगने के बाद घमासान मच गया है।