28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिकट हैकर हामिद अशरफ गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, पुलिस के सामने किये चौंकाने वाले खुलासे

हामिद पर रेलवे की आईआरसीटीसी की वेबसाइट को हैककर टिकट बुकिंग के अलावा टेरर फंडिंग का भी आरोप है।

2 min read
Google source verification
Ticket Hackers Arrested

टिकट हैकर गिरफ्तार

बस्ती. एएनएमएस नाम से सॉफ्टवेयर बनाकर आईआरसीटीसी की वेबसाइट को हैक कर टिकट बुकिंग करने वाले टिकट हैकर हामिद अशरफ के गैंग के तीन सदस्य यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। रेलवे पुलिस और बस्ती व गोंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए तीनों सदस्य अमित गुप्ता, नंदन गुप्ता और अब्दुल रहमान के पास से तीन लैपटॉप, पांच मोबाइल और करीब सात लाख रुपयों के साथ ही 261 तत्काल और सामान्य टिकट भी बरामद किये हैं। गैंग के पास से अईआरसीटीसी की 150 फर्जी आईडी भी जब्द की गयी है, जिसकी जांच रेलवे पुलिस कर रही है। गिरफ्तार हुए अमित गुप्ता, नंदन गुप्ता और अब्दुल रहमान मऊ में हामिद के इशारे पर अपना गैंग चला रहे थे। हामिद एएनएमएस सॉफ्टवेयर बनाकर आईआरसीटीसी की वेबसाइट को हैक कर लेते थे और टिकट बुककर अपने साथियों को बेचते थे।

2016 में सीबीआई के छापे के बाद सामने आया था मामला

हामिद अशरफ 2016 में उस वक्त चर्च में आया था जब सीबीआई की टीम ने बस्ती में छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था। इस गैंग के बारे में खुलासा हुआ तो जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैक करने वाला सॉफ्टवेयर हामिद ने पूरे देश में हजारों को ये सॉफ्टवेयर बेचा, जिसके जरिये वो लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैक कर मनचाहे ढंग से टिकट बुक करते थे। मोहम्मद महमूद हामिद के बनाए सॉफ्टवेयर को देशभर में बेचता था। मनोज महतो नाम के साथी की फंड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी थी। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के मुताबिक बैंक खातों के रिकॉर्ड के मुताबिक एक साल में कई करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

दिल्ली में डीजी रेलवे द्वारा गुलाम मुस्तफा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसके गैंग का सरगना बस्ती का वही हामिद अशरफ है। दावे के मुताबिक हामिद टिकट हैक करने के साथ-साथ अब टेरर फंडिंग में भी शामिल है। इसके बाद हामिद अशरफ का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया। इस खुलासे के बाद एक बार फिर रेलवे और बस्ती की पुलिस तत्काल एक्टिव हो गयी और हामिद अशरफ व उसके गैंग के लोगों की धर पकड़ में जुट गयी। उन्हें कामयाबी मिली और उसके तीन साथियों को अरेस्ट कर लिया।

मीडिया में ऑडियो जारी कर खुद को बताया था निर्दोष

अपने साथियों की गिरफ्तरी के पहले आरोपी हामिद ने मीडिया में एक ऑडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था। हालांकि अब उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद कथित तौर पर आतंकी फंडिंग और अवैध तरीके से टिकट बेचने के काम में संलिप्ता का पुलिस का दावा और मजबूत हुआ है। हामिद अशरफ फिलहाल रेलवे पुलिस से लेकर एनआईए, सीआईडी, बस्ती और गोंडा पुलिस के साथ ही भारत के कई स्टेट की पुलिस के लिये पहेली बना हुआ है। हालांकि अभी तक किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि हामिद कहां है और कहां से अपना नेटवर्क चला रहा है।

By Satish Srivastava