2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Basti News: 6 बच्चों की मां अपने प्रेमी ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ हुई फरार, पति का रो-रोकर बुरा हाल

Basti News: 6 बच्चों की मां प्यार में इतनी अंधी हुई कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का प्रेमी एक ट्रैक्टर ड्राइवर है और वह उसी गांव में दिहाड़ी मजदूरी करता है।

2 min read
Google source verification
Mother of 6 children absconded with her boyfriend in Basti

प्रतीकात्मक तस्वीर

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक गजब का मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। यहां 6 बच्चों की मां प्यार में इतनी अंधी हुई कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का प्रेमी एक ट्रैक्टर ड्राइवर है और वह उसी गांव में दिहाड़ी मजदूरी करता था। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

ट्रैक्टर चालक के साथ पत्नी का चल रहा था प्रेम-प्रसंग
यहां रहने वाले अमेरिका नाम के एक व्यक्ति और उसके बेटे राहुल ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर बताया, “उसके गांव में काम करने वाले एक ट्रैक्टर चालक के साथ उसकी पत्नी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह अक्सर उससे फोन पर बात करती थी, जिसका हम लोग अक्सर विरोध करते थे। इसके बावजूद भी वो चोरी छिपे बात करती थी। ”

घर में रखी डेढ़ लाख के गहने भी गायब है
राहुल ने पुलिस को बताया, “बीते मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर चालक मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी को रिश्तेदारों से लेकर हर जगह खोज लिया लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जब तलाश शुरू की तो पाया कि घर में रखी डेढ़ लाख के गहने भी गायब हैं।”

यह भी पढ़ें: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले- BJP सरकार में मुसलमानों के साथ जुल्म किया, इतना जुल्म कभी नहीं हुआ

इसके बाद महिला के ससुर अमेरिका और पति ने पुलिस से पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है। फिलहाल छाबनी पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या महिला ने फरार होने से पहले बच्चों का नहीं सोचा?
बता दें, 6 बच्चों की मां का प्रेमी के साथ फरार हो जाने की खबर को जो भी सुन रहा है, वह चौंक रहा है। लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या महिला ने प्रेमी के साथ फरार होने से पहले एक पल के लिए भी अपने बच्चों का नहीं सोचा? ऐसे में अब देखना ये होगा कि महिला और प्रेमी को पुलिस कब तक पकड़ती है।

Story Loader