24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
रेलवे पुलिस ने कायम की ईमानदारी की मिसाल, मजदूर का लाखों रुपये से भरा बैग बुलाकर सौंपा
Play video

रेलवे पुलिस ने कायम की ईमानदारी की मिसाल, मजदूर का लाखों रुपये से भरा बैग बुलाकर सौंपा

ट्रेन में छूट गया था मुंबई से कमाकर लौट रहे मजदूर शाकिर अली का बैग, बैग में थी साल भर की कमाई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 7 Jul 2018, 9:57 AM IST

बस्ती. रेलवे पुलिस ने अब जो काम किया है, उसकी जमकर तारीफ हो रही है। एक मजदूर जो अपनी साल भर की कमाई लेकर मुंबई से घर वापस आ रहा था, उसका रुपयों और सामान से भर बैग ही ट्रेन में छूट गया। बैग रेलवे पुलिस को मिला। इसेक बाद पुलिस ने उसे बुलाकर उसका बैग दे दिया। बैग में रुपये के साथ सामान भी था, जिसे पाकर मजदूर और उसका परिवार रेलवे पुलिस को दुआएं दे रहा है।


दरअसल गोंडा के कर्नलगंज थानाक्षेत्र के परसा गोडरी निवासी अब्बास अली का बेटा शाकिर अली मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करता था। वह बांद्रा एक्सप्रेस से वापस लौटा। साथ में अपनी साल भर की कमाई भी रख ली। स्टेशन आने पर वह तो उतर गया, पर अपना बैग ट्रेन में ही भूल गया। करीब नौ स्टेशन बीत जाने के बाद बांदा एक्सप्रेस में कांस्टेबल मानसिंह और शेर बहादुर प्रजापति को यह लावारिस बैग मिला।। इसकी जानकारी उन दोनों ने तुरंत निरीक्षक नरेन्द्र यादव को दी तो उन्होंने बैग को चेक किया।


बैग में कुल 11 लाख 500 रुपये नगद और कई कीमती सामान भी मिले। साथ ही एक आधार कार्ड और पैन कार्ड भी मिला। इस पर शाकिर अली पुत्र अब्बास अली निवासी परसा गोडरी थाना कर्नलगंज जिला गोंडा अंकित था। गोंडा आरपीएफ से सम्पर्क करने से पता चला कि उक्त व्यक्ति ने गोंडा आरपीएफ से बैग खोने की शिकायत की है। इसके बाद शाकिर अली को बुलवाया गया। बस्ती आने पर पूछताछ में उसने बताया कि वह मुंबई में मजदूरी करता है और साल भर की कमाई कर घर लौट रहा था। जल्दबाजी में बैग छूट गया। बैग में सबकुछ सही पाकर उसने रेलवे पुलिस को धन्यवाद दिया।
By Satish Srivastava