
यूपी में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक पति- पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी है। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि कुछ लोगों ने मृतक को पहले शराब पिलाई गई। इसके बाद उसके पत्नी के साथ गैंगरेप किया। इससे आहत होकर पति और पत्नी ने जहर खा जान दे दी। हालांकि, इस मामले में 24 सितंबर को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य अभी भी फरार हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में से एक की पहचान त्रिलोकी (45) के रूप में हुई, जबकि दूसरा 17 वर्षीय नाबालिग लड़का है, जिसे किशोर गृह भेज दिया गया है।
चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
बस्ती एसपी ने कहा, “मृतक व्यक्ति के भाई की शिकायत पर शनिवार को रुधौली पुलिस स्टेशन में धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) और 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत दो अज्ञात सहित चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
एएसपी और एसडीएम ने घटना वाली जगह का किया दौरा
इससे पहले बस्ती एएसपी दीपेंद्र और एसडीएम गिरीश झा ने भी उस गांव का दौरा किया। जहां पर 20 सितंबर की रात ये घटना हुई थी। इस बीच बस्ती के जिला मजिस्ट्रेट आंद्रा वामसी ने सोमवार को कहा कि अधिकारियों ने मृतक के तीन बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला देने और उन्हें सभी सरकारी सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।
दोनों ने खा लिया था जहर
21 सितंबर को 30 साल व्यक्ति और उसकी 27 साल की पत्नी ने जहर खा लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की शुक्रवार यानी 22 सितंबर को बस्ती के एक अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसके पति की शनिवार यानी 23 सितंबर को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई।
टॉइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने यह कदम उठाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। 10 साल बेटे ने अपने माता-पिता के निर्देशानुसार वीडियो को पुलिस को सौंप दिया था। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी त्रिलोकी ने दंपति की संपत्ति को ₹5 लाख में बेचने की व्यवस्था की थी। वहीं, प्रॉपर्टी की कीमत पांच गुना ज्यादा बताई गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रॉपर्टी डील फाइनल होने के बाद त्रिलोकी इस मौके का जश्न मनाने के लिए जोड़े के घर पहुंचे। जब व्यक्ति शराब के नशे में बेहोश हो गया, तो त्रिलोकी और अन्य लोगों ने उस व्यक्ति की पत्नी के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।
Published on:
26 Sept 2023 03:56 pm

बड़ी खबरें
View Allबस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
