नई दिल्ली। Beauty Tips of Face and Hair: खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आमतौर पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके फायदों कि बात करें तो मुल्तानी मिट्टी में मैग्नेशियम,आयरन,कैल्शियम,मिनरल्स जैसे अनेकों तत्त्व पाए जाते हैं। इसे यदि आप बालों में आप शैम्पू कि तरह इस्तेमाल करते हैं तो इससे बाल लंबे,घने और मजबूत भी हो जाते हैं। आप वहीं इसे शैम्पू के साथ-साथ त्वचा में साबुन कि तरह भी यूज़ कर सकते हैं। आज भी मुल्तानी मिटटी का प्रयोग स्किन की सुंदरता को बढ़ाने से लेकर बालों तक के ग्रोथ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आप भी जानिए मुल्तानी मिट्टी से होने वाले इन फायदों के बारे में।