
Health Benefits Of Turmeric
नई दिल्ली। Health Benefits Of Turmeric: हल्दी का सेवन आमतौर पर हम खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं। वहीं हल्दी सिर्फ खाने को स्वाद को नहीं बढ़ाती बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। हल्दी का उपयोग कई बीमारियों और समस्याओं को दूर करने में लाभदायक साबित होता है। सेहत से लेकर स्किन तक हर जगह ये फायदेमंद होती है। हल्दी चोट को ठीक करने में मदद करती है। वहीं खून के रिसाव को भी रोकती है। ये जोड़ों और हांथ-पैरों में हो रहे दर्द से आराम दिलाती है। स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी लाभदायक होती है। जैसे कि पिम्पल्स,डार्क सर्कल आदि प्रोब्लेम्स को दूर करती है हल्दी। आपको बताते चलें कि हल्दी का सेवन दूध के साथ भी किया जाता है।
तो चलिए हल्दी से होने वाले और फायदों के बारे में हम जानते हैं-
नींद न आने की समस्या को करता है दूर
हल्दी का सेवन नींद न आने जैसी समस्याओं को दूर करने में लाभदायक होता है। हल्दी में अनेकों प्रकार के तत्त्व पाए जाते हैं। जैसे कि मेलाटोनिन जो हार्मोन्स का बैलेंस बनाए रखने में लाभदायक होता है। इसलिए आपको एक गिलास हल्दी के दूध का सेवन जरूर करना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों के लिए हल्दी का सेवन फायदेमंद माना जाता है
डायबिटीज की समस्या जो आजकल एक आम समस्या हो गई है। जिस बीमारी से लाखों लोग ग्रसित हैं। हल्दी का सेवन डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी होने की संभावना को कम करता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ के द्वारा किए गए एक रिसर्च के मुताबलिक हल्दी का सेवन डायबिटीज के खतरे को काफ़ी हद तक कम कर सकता है। इसलिए रोजाना कि डाइट में हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए।
जोड़ों के दर्द को ठीक करने में होता है लाभदायक
जो व्यक्ति जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं उनको हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए। हल्दी बॉडी में पेन किलर की तरह काम करती है। जो शरीर में हो रहे दर्द से आराम दिलाती है। आप हल्दी का सेवन मसाले के रूप में तो करें ही। साथ ही साथ हल्दी के दूध का भी सेवन शुरू कर सकते हैं।
स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए
हल्दी का सेवन स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। हल्दी पिम्पल्स के दाग को हटाने में लाभदायक होती है। और ये स्किन में ग्लो लेकर आने का काम करती है। आप यदि पिंपल्स या डार्क सर्कल जैसी समस्या से परेशान हैं। तो हल्दी का उपयोग फेस पैक की तरह भी कर सकते हैं।
Published on:
17 Sept 2021 11:30 am

बड़ी खबरें
View Allब्यूटी टिप्स
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
