मौसम का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर पड़ता है, इससे हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में त्वचा को सही तरीके से नमी देने के लिए माधुरी दीक्षित एलोवेरा फेस पैक का उपयोग करती हैं। इसका उपयोग करने लिए वो सबसे पहले एक छोटी कटोरी में एक चम्मच दूध, एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच शहद, मिलाकर एक पेस्ट तैयार करती है फिर इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। सूख जाने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। माधुरी दीक्षिक इस फैस पैक का उपयोग ज्यादातर सर्दियों के मौसम में करती हैं। क्योंकि सर्दियों में त्वचा में रूखापन ज्यादा रहता है।ऐसे में दूध से लेकर शहद के गुए त्वचा को नमी देने में मदद करते हैं।