नई दिल्ली। Fixes For Cracked Heels: सर्दियों में औरतों को फटी एड़ियों के दर्द और उनसे खून आने की शिकायत रहती है। एड़ियों में दरारें पड़ने से ना केवल दर्द के कारण महिलाओं को चलने-फिरने में तकलीफ होती है, बल्कि खून भी आता है। दरअसल, सर्दियों के शुष्क वातावरण के कारण हमारी त्वचा नमी खोकर रूखी-सूखी और बेजान हो जाती है। इसी कारण फटी एड़ियों की समस्या परेशान करती है। तो आइए जानते हैं किन घरेलू उपायों द्वारा आप फटी एड़ियों की समस्या से निजात पा सकते हैं...