17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lips care : इन सर्दियों में नहीं फटेंगे आपके लिप्स

नवंबर की शुरुवात से ही हलकी ठंड का महीना सुरु हो जाता है। पर ठण्ड हमेशा साथ लती है फटे होठों की समस्या। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जो इन सर्दियों में आपके लिप्स को सॉफ्ट और पिंक बनाए रखने के लिए सबसे असरदार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 27 Oct 2021, 12:08 PM IST

Lips care : इन सर्दियों में नहीं फटेंगे आपके लिप्स

tips for care of lips in winter

नई दिल्ली। फटे लिप्स भला किसे पसंद पर सर्दियों में हमारे लिप्स अक्सर फट ही जाते है। जबकि आप अपने लिप्स के लिए न जाने क्या क्या उपाय करते ही रहते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जबरदस्त असरदार टिप्स देंगे जो आपके लिप्स को कभी नहीं फटने देंगे। लिप्स हमारे चेहरे का सबसे सॉफ्ट पार्ट होता है। तो इसका केयर भी हमे सबसे ज्यादा करना चहिए। आपकी स्किन के साथ-साथ सर्दियों में आपको अपने होंठो की भी देखभाल करनी चाहिए। इससे पहले की आपके फटे होंठ दिखने लगें, उनका सही इलाज कर लें।

बेली में डालें ऑयल
आयुर्वेद में कहा गया है की बेली में ऑयल डालने से होठों का फटना कम होता है।
इसलिए किसी रुई की मदद से या कॉटन कपड़े की मदद से मस्टर्ड ऑयल को अपने बैली में डालें । वन और टू ड्राप मस्टर्ड ऑयल अपने बेली में डालने से अपने होठों का फटना कम कर सकते हैं। रोज रात को सोते वक्त ऐसा करें। तो आपको परिणाम हफ्ते 2 हफ्ते में नजर आ जाएगा।

लिपस्टिक से पहले मॉश्चराइजर
इस मौसम में लिपस्टिक आपके होंठों को सुखा सकता है, इसलिए हमेशा लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम या मॉश्चराइजर लगाएं। ऐसा करने से आपका लिपस्टिक लम्बे समय तक बरकरार रहेगा और उन पर लगा मॉश्चराइजर बेस उन्हें सूखने से बचाएगा।

खूब पानी पिएं
अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने से आपकी स्किन से जुड़ी कई समस्याएं अपने आप ही दूर हो जाती हैं। डिहाइड्रेशन, होंठ फटने का मुख्य कारण है। सूखे फटे होंठों से बचने के लिए आप सर्दियों में भी कम से कम 8 गिलास पानी रोजाना पिएं।