ब्यावर

Beawar New district : ब्यावर को जिला बनाने की घोषणा, लोगों ने की जमकर आतिशबाजी

Beawar New district :सात दशक से चल रही ब्यावर को जिला बनाने की मांग शुक्रवार को पूरी हो गई। ब्यावर को जिला बनाने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सदन में घोषणा की।

less than 1 minute read
Mar 17, 2023

Beawar New district : ब्यावर। सात दशक से चल रही ब्यावर को जिला बनाने की मांग शुक्रवार को पूरी हो गई। ब्यावर को जिला बनाने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सदन में घोषणा की। इसके महज पांच मिनट बाद ही चांगगेट, अजमेरी गेट, नगर परिषद के बाहर सहित अन्य स्थानों पर शहरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहरवासियों ने जमकर ठूमके लगाए। एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी जताई।

ब्यावर को जिला बनाने की मांग को लेकर समय-समय पर आंदोलन चले। इन आंदोलन में शहरवासी भागीदार बने। सालों से चली आ रही मांग शुक्रवार को पूरी हुई। प्रदेश में 19 नए जिले प्रस्तावित किए जाने में ब्यावर के जिले की घोषणा होने के साथ ही शहरवासियों का उत्साह परवान पर चढ़ गया। शहर के चांगगेट पर मनोज चौहान सहित उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार करना शुरु कर दिया।

ब्यावर शहर की जनसंख्या 385000 है। साथ ही मसूदा क्षेत्र की जनसंख्या 187295, भीम क्षेत्र की 230820, आसीन्द क्षेत्र की 246469 रायपुर क्षेत्र की 210004, जैतारण क्षेत्र की 250666, जसनगर क्षेत्र की 45500, इस प्रकार उपरोक्त आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर लगभग जनसंख्या 15,55,754 शहरी व ग्रामीण महिला-पुरूष हैं।

Published on:
17 Mar 2023 08:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर