10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो कुंवारी लड़कियों के साथ चार लड़कों ने बिताई रात, सुबह पुलिस ने धरदबोचा

घर में किसी को बताए बिना लापता हुईं दो लड़कियां साजा में चार लड़कों के साथ मिली

less than 1 minute read
Google source verification
दो कुंवारी लड़कियों के साथ चार लड़कों ने बिताई रात, सुबह पुलिस ने धरदबोचा

दो कुंवारी लड़कियों के साथ चार लड़कों ने बिताई रात, सुबह पुलिस ने धरदबोचा

बेमेतरा. शुक्रवार को बिना बताए घर से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने साजा से बरामद कर लिया है। उन्हें चार लड़कों के पास से बरामद किया गया है। लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। नाबालिगों को बेमेतरा महिला सेल भेज दिया गया है, जहां उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

रिश्तेदारों के यहां नहीं मिली लड़कियां
पुलिस के अनुसार साजा थाना क्षेत्र के दो नाबालिग बालिका अचानक लापता हो गई। परिजन ने रातभर आसपास रहने वाले रिश्तेदारों के यहां पतासाजी की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सुबह साजा थाने में पहुंच कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
आरोपियों की पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो नाबालिग साजा में लड़कों के साथ दिखी हैं। इसके बाद पुलिस ने लड़कों के यहां दबिश दी और उनके पास से लड़कियों को बरामद कर लिया। अब लड़कियों का बयान दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।