13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगरीय निकाय चुनाव के पहले गरमाया दुकान का मामला, आवेदकों ने कलेक्टर को दिया कोर्ट की अवमानना का चेतावनी पत्र

CG News: नवागढ़ नगर पंचायत में दुकान पाने जितने लोग चार हजार से चालीस हजार तक जमा किए वे लोग अब फ्रंट फुट पर आ गए हैं।

2 min read
Google source verification
CG News

CG News: नगर पंचायत में वर्ष 2007-08 में दुकान पाने नगर पंचायत को नगद चढ़ाने वाले आवेदक अब सीधे चढ़ाई के मूड़ में हैं। नगरीय निकाय चुनाव के पहले दुकान का मामला गर्म हो गया है। आचार संहिता लगने के बाद हिलाहवाला किया जाएगा।

इसे देखते हुए दौवा गुप्ता, जयप्रकाश दीवान, लक्ष्मी नाथ सेन, राजू यादव, धनेश कुमार, विश्वास दीवान, निरंजन श्रीवास्तव, छन्नू सोनी, सहित दुकान के लिए हाईकोर्ट से निराकरण का आदेश लाए लोगों ने जो पत्र कलेक्टर एवं नगर पंचायत नवागढ़ को दिया है।

CG News: इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी

उसमें हाईकोर्ट के पांच अप्रैल के आदेश, 13 अप्रैल को नगर पंचायत में दिया गया अभ्यावेदन, 30 अगस्त को नगर पंचायत में दिया गया स्मरण पत्र का उल्लेख करते हुए लिखा है कि हाई कोर्ट ने छह माह के भीतर उचित स्थान पर दुकान आवंटन करने का आदेश दिया था।

इस संबंध में नगर पंचायत को दो बार सूचना दिया गया, इसके बाद भी कोई पहल नहीं किया गया। यदि पंद्रह दिनों के भीतर दुकान आवंटन नहीं किया गया तो हम अवमानना का याचिका दायर करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें: CG News: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में दिलाई गई शपथ, CM साय ने मंच से किया हितग्राहियों को सामग्री का वितरण

दांत से निकलेगा पसीना

CG News: नवागढ़ नगर पंचायत में दुकान पाने जितने लोग चार हजार से चालीस हजार तक जमा किए वे लोग अब फ्रंट फुट पर आ गए हैं। पांच दर्जन से अधिक लोग कतार में हैं। हटरी बाजार में बनी दुकानों में से कुछ दुकान हाईकोर्ट के आदेश पर नीलामी में भाग लेने वालों को मिल गया है। शेष दुकान का आबंटन नही हुआ है।

नगर पंचायत यदि समय पर दुकान आबंटित कर देता तो किराया मिलता। जगह देने के नाम पर कदम पीछे क्यों हो रहा है लोग समझ रहे हैं। चुनाव के पहले तो भात मांगने पर पुलाव मिल सकता है बाद में कान काम करना बंद कर देता है। लिहाजा लोग सही समय पर निर्णय चाहते हैं। यदि पारदर्शी ढंग से दुकान का आबंटन किया गया तो जिम्मेदार के दांत से पसीना आ जाएगा यह तय है।