
file photo
CG News: नवागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय जंन समस्या निवारण शिविर में तीन घण्टे से अधिक समय तक आम आदमी की तरह अपनी शिकायत का निराकरण सुनने बैठे पूर्व मंत्री दयालदास बघेल उस समय फट पड़े जब उनकी शिकायत को नवागढ़ टीआई ने पढ़ना शुरू किया और इसे नांदघाट थाना से सम्बंधित बताया। बघेल ने पूछा कि यह शिविर जिला स्तरीय है या ब्लाक स्तरीय इसमे जिला के अधिकारी क्यों नही आए, छह महीने से मैं न्याय के लिए भटक रहा हूं, गृहमंत्री , डीजीपी को भी आवेदन दिया पर कुछ नहीं हुआ। मेरे घर घुसकर मुझे धमकी दी गई जब बचोगे तभी तो चुनाव लड़ोगे क्या, मेरी हत्या के बाद शिकायत पर जांच होगी, आरोपियों को पकड़ने में क्यो हाथ कांप रहे है?
सुगम सड़क पर उठाए सवाल
पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने पीडब्ल्यूडी विभाग की निगरानी में बने सुगम सड़को की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए और अधिकारियों से कहा कि न बेस का ठिकाना न साइड सोल्डर का ठिकाना काम मौके में कितना यह सभी जांच योग्य है। पूर्व पार्षद नवागढ़ राहुल खुराना ने नवागढ़ मुख्य चौक में चारो दिशाओं में गति अवरोधक बनाने के साथ मुख्य चौक से बस स्टैंड तक डामरीकरण की मांग की जिससे आम लोगो को सुविधा मिल सके।
चाय का जला
चाय को वैद्य सेहत के लिए नुकसानदेह बताते है पर चाय राजनीति में भी नुकसान पहुंचाती है यह नवागढ़ विधानसभा में दिखता है। नवागढ़ नगर पंचायत चुनाव के दौरान संत गुरुघासीदास जयंती के अवसर पर नवागढ़ निवास के सामने बैठे पूर्व मंत्री दयालदास बघेल को शुभकामना देने व उनसे आशीर्वाद लेने विधायक गुरुदयाल बंजारे पहुंचे। दोनो की बीच चर्चा क्या हुई वही जाने पर चाय पीते तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर को लेकर बाजार गर्म हुआ तब से बघेल बंजारे के साथ चाय पीने व बैठने में कतराते है। मारो नगर पंचायत चुनाव में दोनो का सामना हुआ भतीजा बंजारे ने चाचा बघेल को चाय पिलाने का प्रयास किया पर वे हाथ नहीं लगाए।
Published on:
11 Dec 2022 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
