18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेंशन राशि की जानकारी मांगना पार्षद को पड़ गया भारी, लेखापाल ने डंडे से कर दी पिटाई

कांग्रेस पार्षद ने लेखापाल पर लगाए गंभीर आरोप, लेकिन लेखापाल ने मारपीट की घटना से किया साफ इनकार

2 min read
Google source verification
Bemetara Patrika

पेंशन राशि की जानकारी मांगना पार्षद को पड़ गया भारी, लेखापाल ने डंडे से कर दी पिटाई

बेमेतरा . देवकर नगर पंचायत अपने कारनामों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहता है। चाहे वह निर्माण कार्यो के संबंध में हो, चाहे अध्यक्ष पार्षदों के विवाद का हो, चाहे सीएमओ लेखापाल के विवाद का हो। लेकिन इस बार का विवाद तो सीधे जनप्रतिनिधि से हो गया। नगर पंचायत के लेखापाल के द्वारा पार्षद को डंडे से पीटने की चर्चा नगर पंचायत के गलियारों से निकलकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि लेखापाल ने किसी के साथ मारपीट करने की बात से साफ-साफ इनकार किया है।

निराश्रितों की पेंशन राशि खातों नहीं आने की बाद हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर लगभग 4 बजे नगर पंचायत के वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद सभापति लोक निर्माण विभाग हेमचंद जैन ने लेखापाल चंद्रभूषण बांधे से पूछ लिया कि नगर के निराश्रित पेंशनधारियों के पेंशन राशि की प्रक्रिया आडिट होने के बाद भी अभी तक उनके खातों में राशि क्यों नही डाला गया है। इस बात पर लेखापाल चंद्रभूषण ने पार्षद हेमचंद से विवाद किया और गुस्से में आकर गाली-गलौच करते हुए कमरे से बाहर आ गए। इससे पहले कि कार्यालय में कर्मचारी कुछ समझ पाते लेखापाल ने वहां रखे डंडानुमा बांस उठाकर सभापति हेमचंद जैन की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद बचाव में पार्षद हेमचंद जैन ने भी लेखापाल पर हाथ उठाया। एकबारगी घटी घटना से सभी स्तब्ध रह गए।

लेखापाल के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने की तैयारी
इस घटना के बाद नगर के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। सभी बैठक करके उक्त लेखापाल के खिलाफ एफआइआर कराने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेसी पार्षद व कार्यकर्ता नगर पंचायत अध्यक्ष पन्ना लाल जैन से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ एक कर्मचारी की हरकत पर वे क्या कार्रवाई करते हैं, क्योंकि जनप्रतिनिधियों के साथ कर्मचारी द्वारा मारपीट करना बड़ा मामला है। पार्षद हेमचंद ने कहा है कि नपं अध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर वे थाने में जाकर उक्त कर्मचारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराएंगे।