24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवांगन समाज ने राजा परपोड़ी में धूमधाम से मनाया मां परमेश्वरी महोत्सव

जिला देवांगन समाज के तत्ववाधान में जिला स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव बुधवार को साजा ब्लॉक के राजा परपोड़ी में धूमधाम से मनाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 19 Feb 2020, 10:19 PM IST

देवांगन समाज ने राजा परपोड़ी में धूमधाम से मनाया मां परमेश्वरी महोत्सव

देवांगन समाज ने राजा परपोड़ी में धूमधाम से मनाया मां परमेश्वरी महोत्सव

बेमेतरा . जिला देवांगन समाज के तत्ववाधान में जिला स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव बुधवार को साजा ब्लॉक के राजा परपोड़ी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मु?य अतिथि प्रदीप चौबे वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अध्यक्षता प्रदीप देवांगन प्रदेश अध्यक्ष देवांगन, जन कल्याण समाज छग व अति विशिष्ट अतिथि मोतीलाल देवांगन अध्यक्ष छग बुनकर संघ व अन्य अतिथिगण मंचस्थ थे।

संगठित होने से समाज की दिशा व दशा होती है तय
प्रदीप चौबे ने कहा कि समाज को संगठित होना बहुत जरूरी है। संगठित होकर ही समाज दिशा व दशा तय होती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि,हमें समाज की कुरीतियों को छोड़कर नई विचारधारा को ग्रहण करना चाहिए जो समाजहित में हो। मोतीलाल देवांगन ने कहा कि हमारे समाज के पुरातन व्यवसाय परिवर्तन कर उसे नई तकनीकी के तहत अपने व्यवसाय को नई ऊर्जा दिया जाना आज समय की मांग है।

मां परमेश्वरी की पूजा कर निकाली भव्य शोभायात्रा
सर्वप्रथम मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना की गई, फिर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो कि नगर के दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल में पहुंची। नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिला देवांगन समाज बेमेतरा के अध्यक्ष महेन्द्र देवांगन ने कहा कि जिला स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिकजन हार्दिक बधाई के पात्र हैँ जिन्होंने अपनी सामाजिक एकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे सामाजिक जन
कार्यक्रम में डिकेन्द्र देवांगन सचिव, राम देवांगन, दीप चंद देवांगन, मेघराज तरार, रामावतार देवांगन, विरेंद्र देवांगन, किशोर देवांगन, सुरेश देवांगन, छत्रपाल देवांगन, कपिल देवांगन, रेवेन्द्र देवांगन, चंद्रभान देवांगन, शेखर देवांगन, नोहर देवांगन जिला पदाधिकारीगण तथा जिले के साजा ब्लॉक के अध्यक्ष मुकेश देवांगन व बेमेतरा ब्लॉक, साजा ब्लॉक, बेरला ब्लॉक के सामाजिक लोग शामिल हुए।

टेमरी में देवांगन समाज भवन के लिए विधायक ने की पांच लाख की घोषणा
नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम टेमरी में आयोजित परमेश्वरी महोत्सव में विधायक गुरुदयाल बंजारे ने देवांगन समाज के भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिश्रम की पवित्रता से बंधे इस समाज के कला से राज्य गौरान्वित हैं। समय के साथ समाज ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विधायक ने महामाया मंदिर के लिए भंडार गृह व भोजनालय के लिए 2 लाख की घोषणा की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत टेमरी व घुरसेना के पंच व सरपंच द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मां परमेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद देवांगन समाज के द्वारा सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष महेंद्र देवांगन, जिला सचिव डिकेंद्र देवांगन, मारो राज समाज के अध्यक्ष कमल देवांगन, उपाध्यक्ष लछमण देवांगन, सचिव लक्मन लाल देवांगन, कोषाध्यक्ष बाबूराम देवांगन सहित देवांगन समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।