24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर पंचायत थानखम्हरिया में पीआईसी से दुर्गा माण्डले ने दिया इस्तीफा

थानखम्हरिया नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना उमा ठाकुर द्वारा गठित पीआईसी में शामिल की गई कांग्रेस से निर्वाचित पार्षद दुर्गा माण्डले ने इस्तीफा दे दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 13 Feb 2020, 10:27 PM IST

नगर पंचायत थानखम्हरिया में पीआईसी से दुर्गा माण्डले ने दिया इस्तीफा

नगर पंचायत थानखम्हरिया में पीआईसी से दुर्गा माण्डले ने दिया इस्तीफा

बेमेतरा . थानखम्हरिया नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना उमा ठाकुर द्वारा गठित पीआईसी में शामिल की गई कांग्रेस से निर्वाचित पार्षद दुर्गा माण्डले ने इस्तीफा दे दिया है। इसी प्रकार सलाहकार समिति से वार्ड 11 की पार्षद आशिया बेगम शेख व वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद गणेश मंडावी ने भी इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद अब नगर पंचायत पीआईसी में कोरम का अभाव हो गया है।

कांग्रेस पार्षदों ने नगरीय निकाय मंत्री को लिखा पत्र
कांग्रेस के सभी पार्षदों ने कलेक्टर बेमेतरा, डूडा अधिकारी बेमेतरा, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास सहित नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया को पत्र लिखकर नगर पालिका अधिनियम के तहत् पीआईसी गठन करने की मांग रखी है। स्थानीय नगर पंचायत में भाजपा की उमा राजेश ठाकुर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई हैं।

अध्यक्ष को पीआईसी गठन में हो रही परेशानी
भाजपा के पास एससी एसटी वर्ग से एक भी पार्षद नहीं है। सभी आरक्षित सीटों पर कांग्रेस के पार्षद विजयी हुए हैं। जिससे भाजपा के पास पीआईसी कोरम पूरा करने में एक सदस्य की कमी है। इस स्थिति में अध्यक्ष को पीआईसी के गठन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसी पार्षदों को विश्वास में लिए बिना पीआईसी के गठन पर कांग्रेस पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की है।