जिले मे सबसे अधिक गड़बड़ी संबलपुर बैंक में सामने आई है, जहां के 1100 से अधिक किसानों को प्रीमयम राशि जमा करने के बाद भी आज तक उन्हें बीमा का लाभ नहीं मिला हैै। बैंक के अंतर्गत आने वाले मक्खनपुर, जेवरा नवागढ़, झंाकी, गांगपुर, मानिकपुर, झाल अंधियारखोर, बाधुल, गाडामोड, धोधरा के किसान प्रभावित हुए हैं। बीते वर्ष 2016-17 के दैारान राशि नहीं मिलने के कारण नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम झाल के किसानों को हड़ताल तक करना पड़ा था। इस दौरान राशि वितरण का आश्वासन तत्कालीन कलक्टर कार्तिकेय गोयल ने किया था, लेकिन इसके बाद भी किसानों को राशि नहीं दी गई है।