18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक ने चाचा के घर फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी , सदमे में आया परिवार

CG Bemetara News : नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्रा में 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

less than 1 minute read
Google source verification
युवक ने चाचा के घर फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी , सदमे में आया परिवार

युवक ने चाचा के घर फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी , सदमे में आया परिवार

CG Bemetara News : नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्रा में 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम सचिनंद जोशी है , पिता शिवप्रसाद जोशी घर में पत्नी और मां के साथ रहता था। गुरुवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। (cg bemetara breaking news) शुक्रवार को सुबह पत्नी को वह कमरे में नहीं मिले। आसपास खोजबीन करने पर पता चला कि वह अपने चाचा नारायण जोशी के मकान में रस्सी की सहायता से फांसी लगा लिया है।

यह भी पढ़े : CG Assembly Election 2023 : किसानों का छलका दर्द, धान के लिए भरपूर पानी दे रहे, पर धान बेचें कहां?

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सचिनंद को नवागढ़ हॉस्पिटल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से युवक का परिवार सदमे में है। (CG news today) अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करके शव को उसके परिजनों को सौप दिया गया। सचिनंद के आत्महत्या करने का कारण अब तक सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े : प्रदूषण: शहर में गन्दे नाली के बीच पानी की सप्लाई, नल से निकल रहे कीड़े , बीमारी का बढ़ा खतरा

बड़ी खबरें

View All

बेमेतरा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग