छत्तीसगढ़ सड़क विकास परियोजना लोक निर्माण विभाग बिलासपुर की निगरानी में पैकेज क्रमांक 10 चंदखुरी, मारो, संबलपुर, नवागढ़, छिरहा, दाढ़ी, उमरिया मार्ग निर्माण में परियोजना प्रबंधक द्वारा 24 अगस्त को दी गई लिखित जानकारी के अनुसार ठेकेदार को 75 करोड़ 14 लाख 95 हजार 573 रुपए का भुगतान अब तक किए गए कार्य के बदले दिया जा चुका है। फिर भी स्थिति यह है कि नवागढ़, गनिया, सूखाताल एवं दाढ़ी में पुल निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। नतीजतन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।