24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारदाना नहीं होने से धान खरीदी बंद, अंधियारखोर में नाराज किसानों ने एक घंटे तक किया चक्काजाम

बारदाने की कमी को लेकर सेवा सहकारी समिति हटहाडाडू के अंतर्गत आने वाले गांवों के नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को नवागढ़-बेमेतरा मुख्यमार्ग पर अंधियारखोर में धरना-प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 18 Feb 2020, 11:12 PM IST

बारदाना नहीं होने से धान खरीदी बंद, अंधियारखोर में नाराज किसानों ने एक घंटे तक किया चक्काजाम

बारदाना नहीं होने से धान खरीदी बंद, अंधियारखोर में नाराज किसानों ने एक घंटे तक किया चक्काजाम,बारदाना नहीं होने से धान खरीदी बंद, अंधियारखोर में नाराज किसानों ने एक घंटे तक किया चक्काजाम,बारदाना नहीं होने से धान खरीदी बंद, अंधियारखोर में नाराज किसानों ने एक घंटे तक किया चक्काजाम

बेमेतरा. बारदाने की कमी को लेकर सेवा सहकारी समिति हटहाडाडू के अंतर्गत आने वाले गांवों के नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को नवागढ़-बेमेतरा मुख्यमार्ग पर अंधियारखोर में धरना-प्रदर्शन किया। एक घंटे तक राज्यमार्ग अवरुद्ध कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम डीआर ड़हीरे ने किसानों को बारदाना आने के बाद धान खऱीदने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान मान गए।

प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
धान खरीदी को केवल 2 दिन बचे हैं और सेवा सहकारी समिति हटहाडाडु में अब भी 34 हजार बारदाने की आवश्यकता है। किसान लगातार सेवा सहकारी समिति के चक्कर काट कर परेशान हो रहे हैं। पूरा मैदान धान से भरा हुआ है। मंगलवार को किसानों ने 11.30 बजे मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर सड़क पर बैठ कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने बताया कि देरी से शुरू हुई धान खरीदी के बाद तत्कालीन कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के तुगलकी फरमान और बेमौमम बारिश के बाद धान खरीदी जैसे-तैसे शुरू हुई थी। परंतु अब शासन के लचर व्यवस्था के कारण बारदाने और परिवहन की अव्यवस्था के कारण किसान परेशान हो रहे हैं।

किसानों के सवाल का जवाब नहीं दे सके एसडीएम
किसान सागर साहू, बलभद्र सिंह राजपूत, हरि राम साहू, दिनेश साहू ने बताया कि सरकार धान खरीदने में पूरी तरह से विफल रही है, जिससे किसान परेशान हैं। 15 वर्षों में धान खरीदी में ऐसा कभी नहीं हुआ है, जितना किसान इस वर्ष परेशान हुए है। चक्काजाम की भनक लगने के बाद नवागढ़ एसडीएम डीआर डाहीरे दल-बल सहित अंधियारखोर पहुंचे। उन्होंनें किसानों से मुंह की खानी पड़ी। किसानों के सवालों के एसडीएम के पास कोई जवाब नहीं थे और एसडीएम केवल बारदाने आने के बाद धान खऱीदी करने का आश्वासन देते नजर आए। जैसे -तैसे किसान 1 घंटे बाद मान गए। किसानों के प्रदर्शन में बलेश साह,ू पोषण साहू, रोहित साहू, लेखराम साहू सहित आसपास के गांवों के किसान मौजूद रहे।

आश्वासन के बाद मान गए किसान
इस संबंध में नवागढ़ एसडीएम डीआर डाहिरे ने कहा कि बारदाना आने के बाद तत्काल धान खरीदी शुरू की जाएगी। किसानों ने आश्वासन के बाद सड़क बहाल कर दिया है। वहीं नवागढ़ के शाखा प्रबंधक व्यासनारायण शर्मा ने कहा कि बारदाना नहीं होने की जानकारी डीएमओ को दे दी गई है। बारदाने के अभाव में धान खरीदी प्रभावित हुई है।