24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समितियों में बारदाना संकट, परिवहन संकट ने खोली पोल, धान की बोरियों में आया अंकुरण

धान खरीदी के शुरुआत में परिवहन नही करने का नतीजा सामने आने लगा है। लगभग सभी समितियों में बंफर स्टाक से अधिक धान आज भी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 13 Feb 2020, 8:44 PM IST

समितियों में बारदाना संकट, परिवहन संकट ने खोली पोल, धान की बोरियों में आया अंकुरण

समितियों में बारदाना संकट, परिवहन संकट ने खोली पोल, धान की बोरियों में आया अंकुरण

बेमेतरा . धान खरीदी के शुरुआत में परिवहन नही करने का नतीजा सामने आने लगा है। लगभग सभी समितियों में बंफर स्टाक से अधिक धान आज भी है। बेमौसम बारिश व प्रशासनिक अव्यवस्था को उजागर करने नवागढ़ समिति के धान अंकुरित हो गए हैं। बोरी शर्म से फट पड़ी है। इधर समिति के पदाधिकारी इसका ठीकरा प्रशासन पर फोड़ रहे हैं।

आज से खरीदी बंद
नवागढ़ ब्रांच के दस समितियों में बारदाना संकट के चलते शुक्रवार को खरीदी नहीं होगी। शनिवार व रविवार को खरीदी बंद रहती है। नवागढ़ ब्रांच के दस समितियों में नवागढ़ में नया पुराना 22 हजार, नेवसा 13 हजार, मुरता 25 हजार, झाल में 40 हजार, रनबोड़ में 30 हजार, प्रतापपुर में 40 हजार, छिरहा में 50 हजार, जंगलपुर में 20 हजार बारदाना चाहिए। खरीदी को सुचारू चलाने या तो सरकार बारदाना उपलब्ध कराए या किसानों को व्यवस्था के लिए कहे।

1850 किसानों की होनी है खरीदी
शुक्रवार को नवागढ़ ब्रांच के 1850 किसानों की धान की खरीदी होनी थी, जिन्हें शुक्रवार के लिए टोकन जारी किया गया है। नवागढ़ समिति में 200, नेवसा में 100, झाल में 350, मुरता में 175, बोरतरा में 35, रनबोड़ में 210, प्रतापपुर में 52, अंधियारखोर में 350, छिरहा में 375 किसानों को धान बेचने के लिए केंद्र आना है।

धान में जरई, लगाबो अरई
किसान नेता एवम नवागढ़ समिति के संचालक मंडल के सदस्य जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि समिति की जितनी बंफर लिमिट है, उससे अधिक धान का स्टाक किया गया। परिवहन विलंब से शुरू किया। नवागढ़ समिति में धान बोरियों में अंकुरित हो गया। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। समिति को घाटा होना तय है। परिवहन के लिए बड़े ठेकेदार को लाभ पहुंचाने उन लोगों को ठेका दिया गया, जिनके पास भारी वाहन हैं। ओवरलोड वाहन के कारण कच्चे कमजोर सड़क व फड़ की धान परिवहन बाधित हो गया। जब सब कुछ पहले से तय था तो समय पर परिवहन क्यों नहीं किया गया।

डीएमओ को दी गई है जानकारी
इस संबंध में नवागढ़ एसडीएम डीआर डहरिया ने कहा कि नवागढ़ ब्लाक में लगभग सभी सनीतियो मे बारदाना की कमी है डी एम ओ को इसकी सूचना दे दी गई है।

जानिए, समिति में कितना है लिमिट और कितना है धान का स्टाक
नवागढ़ में 5825 क्विंटल लिमिट है और यहां वर्तमान में 36746 क्विंटल धान है। नेवसा में 4570 क्विंटल लिमिट है और यहां वर्तमान में 23295 क्विंटल धान है। मुरता में 3446 क्विंटल लिमिट है, जबकि वर्तमान में यहां 19376 क्विंटल धान है। बोरतरा में 3276 क्विंटल लिमिट है, जबकि वर्तमान में यहां 10352 क्विंटल धान है। झाल में 2967 क्विंटल लिमिट है, जबकि वर्तमान में यहं 19212 क्विंटल धान है। रनबोड़ में 4524 क्विंटल लिमिट है, जबकि वर्तमान में यहां 28541 क्विंटल धान है। प्रतापपुर में 3943 क्विंटल लिमिट है, जबकि वर्तमान में यहां 9968 क्विंटल धान है। छिरहा में 9426 क्विंटल लिमिट है जबकि वर्तमान में 29395 क्विंटल धान है। जंगलपुर में 4713 क्विंटल लिमिट है, जबकि वर्तमान में 11662 क्विंटल धान है। इसी तरह अंधियारखोर समिति में 5235 क्विंटल लिमिट है और वर्तमान में यहां 23553 क्विंटल धान का स्टाक है।