23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुसमी छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में 48 हजार रुपए के सामानों की चोरी

बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में बुधवार की रात अज्ञात आरोपियों ने कैमरा, सीपीयू व अन्य सामान समेत 48 हजार का चोरी कर ली।
less than 1 minute read
Google source verification

बेमेतरा . बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी में संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में बुधवार की रात अज्ञात आरोपियों ने कैमरा, सीपीयू व अन्य सामान समेत 48 हजार का चोरी कर ली। पुलिस ने बंैक प्र्रबंधक झा की रिपोर्ट पर अज्ञात आरेापी के खिलाफ धारा 457, 38 0 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

कैमरा, कंप्यूटर सहित अन्य सामान ले उड़े चोर
पुलिस से से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विकास झा पिता हर्षनारायण झा (28) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्रामीण बैंक कुसमी का शटर व चैनल गेट का ताला तोड़कर, कंप्यूटर उपकरण व कैमरा चोरी कर ली गई। बताया गया कि बैंक में चोरों ने लोहे के दरवाजे को काटने का प्रयास किया है पर असफल रहे। जिसके बाद छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा लगाया गया सीपीयू, मोडम, कैमरा समेत करीब 48 हजार के सामानों की चोरी कर ली गई।

पूर्व में बैंक में आग लगा दी थी
लगभग एक वर्ष पूर्र्व इसी बंैक में अज्ञात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया था। असफल होने पर बंैक के फर्नीचर, दस्तावेज व अन्य सामान में आग लगाकर नुकसान पहुंचाया गया था। इसके अलावा चोरी की एक अैार असफल कोशिश की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

बेमेतरा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग