24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुसमी बाईपास के पास नहर में गिरा ट्रक, तीन घंटे तक ट्रक में फंसा रहा ड्राइवर

बेरला ब्लाक के अंतर्गत कुसमी बाईपास के पास गुरुवार को नहर में ट्रक (क्रमांक सीजी ०४ जेडी २००) अनियंत्रितहोकर गिर गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 20 Feb 2020, 10:33 PM IST

कुसमी बाईपास के पास नहर में गिरा ट्रक, तीन घंटे तक ट्रक में फंसा रहा ड्राइवर

कुसमी बाईपास के पास नहर में गिरा ट्रक, तीन घंटे तक ट्रक में फंसा रहा ड्राइवर

बेमेतरा . बेरला ब्लाक के अंतर्गत कुसमी बाईपास के पास गुरुवार को नहर में ट्रक (क्रमांक सीजी ०४ जेडी २००) अनियंत्रितहोकर गिर गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान मौके पर उपस्थित कुसमी निवासी कमल देवांगन व पत्रिका संवाददाता रिजनान खान ने ट्रक चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। चालक बुरी तरह से फंसा हुआ था। लोगों ने मिलकर किसी तरह चालक को सहारा दिया मगर पैर बुरी तरह फंसा हुआ था।

गैस कटर से ट्रक को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला
सूचना पर घटनास्थल पहुंचे बेरला एसडीएम दुर्गेश वर्मा ने जेसीबी व फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से ट्रक को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला में भर्ती कराया गया। चालक को बचाने में अशोक जैन, बृजेश, निक्कू, कुलदीप व पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। चालक के बाहर निकलने पर वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर सभी को धन्यवाद दिया।

मोपेड और मोटरसाइकिल में टक्कर, दो घायल
बेमेतरा-सिमगा मार्ग पर गुरुवार को 4 बजे के करीब शहर के मंडी गेट क्रमांक दो के पास मोटरसाइकिल और मोपेड़ में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड सवार रामकुमार निषाद ग्राम जेवरी व मोटर सायकल सवार मनहरण मांडले बेमेतरा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद घायलों को रायपुर रेफर कर दिया गया।

बाइकों में आमने-सामने हुई टक्कर, दोनों घायल रायपुर रेफर
अन्य सड़क दुर्घटना नेशनल हाईवे में ग्राम बेतर में हुई। दो मोटर साइकिल आपस में टकरा गई। जिसमें प्रेम चंद्राकर ग्राम सुखाताल (30) और भिखम साहू पिता मोहन (47) ग्राम दशरंगपुर कवर्धा घायल हो गए। जिन्हें संजीवनी वाहन से जिला हास्पिटल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया।