24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वस्त्रदान समिति ने वनांचल के गांवों में 1100 लोगों को बांटे कपड़े

वस्त्रदान समिति, जिला-बेमेतरा के द्वारा जिला संयोजक अविनाश तिवारी के कुशल अगुवाई में छत्तीसगढ़ के सूदूर वनांचल क्षेत्रों के वनवासी भाई-बहनों को वस्त्र वितरण किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Laxmi Narayan Dewangan

•

Updated: 19 Feb 2020, 5:45 PM IST

वस्त्रदान समिति ने वनांचल के गांवों में 1100 लोगों को बांटे कपड़े

वस्त्रदान समिति ने वनांचल के गांवों में 1100 लोगों को बांटे कपड़े

बेमेतरा . वस्त्रदान समिति, जिला-बेमेतरा के द्वारा जिला संयोजक अविनाश तिवारी के कुशल अगुवाई में छत्तीसगढ़ के सूदूर वनांचल क्षेत्रों के वनवासी भाई-बहनों को वस्त्र वितरण किया गया। उपशाखा- वस्त्रदान समिति थान खम्हरिया के संयोजक जितेंद्र तिवारी ने बताया कि वस्त्रदान समिति जिला बेमेतरा द्वारा कवर्धा जिला के चिल्फी परिक्षेत्र के ग्राम आमापानी, कबरी पथरा, शंभू पीपर व बोक्कर खार के लगभग 1100 वनवासी बन्धुओं, बुजुर्गों, महिलाओं, बहनों, बच्चों को वस्त्रों का वितरण किया गया। जिसे ग्रामवासियों ने सहर्ष स्वीकार किया। अंत में प्रत्येक परिवार को एक कंबल भी प्रदान किया गया।

जनवरी में 700 ग्रामीणों को बांटे थे कपड़े
वर्षभर जन सहयोग से प्राप्त वस्त्रों को एकत्रित कर सदस्यों द्वारा उसकी छंटाई वं पैकिंग किया जाता है। वितरण के पूर्व अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में स्थित ग्रामों का वस्त्रदान समिति जिला बेमेतरा द्वारा दौरा व चिन्हांकन के बाद वहां वस्त्रों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष उक्त चिन्हंाकित स्थान में समिति कपड़ों को दो वाहनों में भरकर ले गई थी। इसके पूर्व वर्ष जनवरी 2019 में समिति के द्वारा ग्राम तेलियापानी सहित आसपास के 700 ग्रामीणों को वस्त्र उपलब्ध कराया गया था। जहां वनांचल क्षेत्र के वनवासी सामान्य लोगो के अपेक्षाकृत ज़्यादा अभावग्रस्त व शासन की योजनाओं से वंचित रहते हैं। इसलिए संस्था इन क्षेत्रों में वस्त्र वितरण को प्राथमिकता देती हैं।

साजा, देवरबीजा, पंडरिया व खम्हरिया के सदस्यों ने दी भागीदारी
वस्त्रों के वितरण में जिला समिति के सदस्य तथा उपशाखाओं साजा, देवरबीजा, पण्डरिया व खम्हरिया के सदस्यों ने अपनी भागीदारी दी। जिसमें धरम तिवारी, संजय शर्मा, संजय भाथरे, उमाशंकर वैष्णव, मनीष शर्मा, विकास श्रीवास्तव, दिनेश दीवान, रोमन पाण्डेय, हर्ष यादव, किशन यादव, बिट्टू साहू, किशोर शर्मा, रिंकू शर्मा, राजू साहू, खमरिया से हुकुम सिन्हा, प्रताप पाल, अमित केडिय़ा का विशेष सहयोग रहा। मनोज गंधर्व सभी ने सभी जगह वत्र वितरण में सहयोग किया। साथ ही अन्य सदस्यगण शिव केडिय़ा, सिमरनजीत छाबड़ा व हनी परिहार का भी सहयोग रहा। साथ ही उन्होंने बताया कि वस्त्रदान समिति जिला बेमेतरा के प्रवक्ता प्रतुल वैष्णव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुन: स्थान चिन्हांकन कर वस्त्रदान अभियान भाग -3 शीघ्र ही आरंभ किया जाएगा।