शहर में डेंगू उपचार व जांच के लिए शिविर लगाया जा रहा है। सोमवार को शासकीय स्कूल सिंघौरी में शिविर लगाया गया था, जहां पर बारिश की वजह से दीगर शिविर की तुलना में कम ही लोग पहुंचे थे। शिविर में स्कूली बच्चों की जांच कर आयुर्वेदिक काढा पिलाया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. पंकज दुबे, विमलेश देवांगन, डेाकेश्वर, सत्यधर जांगड़े, सुरेश कुमार मौजूद रहे।