
बैतूल। शहर में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जगह-जगह भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छोटे बच्चों ने शिवाजी की वेशभूषा धारण कर शोभायात्राओं में भाग लिया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। जिला मुख्यालय पर शिवाजी चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय लोन्हारी कुन्बी समाज संगठन जिला बैतूल द्वारा ओपन ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लोन्हारी कुंबी समाज भवन सदर से सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शिवाजी चौक पहुंची। मार्ग में शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यह यात्रा कुंबी समाज के मंगल भवन से होते हुए सदर गेंदा चौक, कारगिल चौक और नेहरू पार्क चौक से होकर शिवाजी चौक पहुंची। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और जय भवानी-जय शिवाजी के नारे लगाए गए। इसके बाद ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने शिवाजी महाराज के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, क्षत्रिय लोन्हारी कुंनबी समाज के अध्यक्ष प्रवीण ठाकरे, सचिव सुरेश गायकवाड़ और नामदेव बारस्कर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। शिवाजी जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल में सुबह मरीजों को अंकुरित आहार का वितरण किया गया। वहीं शाम 7 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें कई नामचीन कवियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
क्षत्रिय मराठा समाज ने भी किया आयोजन
जिला क्षत्रिय मराठा समाज द्वारा भी शिवाजी जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। सुबह 7.30 बजे शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली गई। गंज स्थित राधाकृष्ण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया।
Published on:
19 Feb 2026 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
