18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेहरू पार्क चौपाटी पर रोज लग रहा जाम, ट्रैफिक पुलिस की अनेदखी से बढ़ी मुसीबत

-ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी से बढ़ रही परेशानी। बैतूल। शहर के नेहरू पार्क स्थित चौपाटी पर इन दिनों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल में ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाने के लिए चौपाटी पर सडक़ खोदी गई है, जिससे मार्ग संकरा हो गया है। दुकानदारों को अपनी दुकानें सडक़ किनारे लगानी […]

2 min read
Google source verification
betul news

-ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी से बढ़ रही परेशानी।

बैतूल। शहर के नेहरू पार्क स्थित चौपाटी पर इन दिनों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल में ड्रेनेज पाइप लाइन बिछाने के लिए चौपाटी पर सडक़ खोदी गई है, जिससे मार्ग संकरा हो गया है। दुकानदारों को अपनी दुकानें सडक़ किनारे लगानी पड़ रही हैं और निर्माण सामग्री भी मार्ग पर ही पड़ी है। स्थिति को देखते हुए नगरपालिका ने निर्माण कार्य चलने के दौरान चौपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई है और केवल दोपहिया वाहनों को अंदर जाने दिया जा रहा है। इसके बावजूद कार और ट्रैक्टर तक चौपाटी मार्ग में प्रवेश कर रहे हैं। संकरी सडक़ पर भारी वाहनों के अंदर घुसते ही सडक़ पर जाम लग रहा है। बुधवार को भी ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन यहां ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आती। न तो बेरिकेड्स पर निगरानी है और न ही भारी वाहनों को रोकने की कोशिश की गई है। इस लापरवाही के कारण वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं। बेरिकेड्स हटाकर लोग चौपहिया वाहन अंदर डाल रहे हैं जिससे जाम की स्थिति बन रही है। इससे आम जन को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
चौपाटी का किया जा रहा कायाकल्प
नगरपालिका द्वारा 1 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से चौपाटी का कायाकल्प और 122 नई दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि चौपाटी को महानगरों की तर्ज पर विकसित किया जा सके, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान जिस तरह से वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी कर संकरे मार्ग पर वाहन घुसाए जा रहे हैं उससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। स्थिति यह है कि यातायात पुलिस का अमला ड्यूटी पर मौजूद नहीं होने की वजह से लोग नियम विरूद्ध तरीके से प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन भी चौपाटी के अंदर से ले जा रहे हैं। जिससे बार-बार व्यवस्था बिगड़ रही है।