सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल का दसवी का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। जिसमे कुल 58 छात्र छात्राएं ने परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 35 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जिसमे श्रेया चडोकार 91 प्रतिशत के साथ कक्षा में प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर श्रेया गुप्ता ने 87 प्रतिशत प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर नरेन्द्र वामनकर, आर्यन पाल 86 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रहे। आयुषी हिंगवे, सहर्ष तातेड़ और श्रुति चड़ोकर इन सभी का 85 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
पलक ने स्कूल में हासिल किया प्रथम स्थान
श्री विनायकम स्कूल टिकारी के प्राचार्य संजय राठौर ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के सभी ६६ विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए है। स्कूल में ९१.२ प्रतिशत अंक लेकर पलक राठौर ने पहला, ऋतिका वर्मा ने ८६ प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और तीसरे स्थान पर रही गरिमा खासदेव ने ८० प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राठौर ने बताया कि पलक के पिता सतीश राठौर डेयरी में काम करते हैं।