नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में साफ-सफाई की गई। अभियान में नपा अध्यक्ष अलकेश आर्य सहित नपा पार्षदों , कर्मचारी सहित खेल प्रेमी और युवा खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सफाई के प्रति बच्चों ने भी अलख जगाने का काम किया। बच्चों ने हाथों में झाडू लेकर पूरे परिसर की साफ-सफाई कर कचरा एकत्रित कर उसे हटाया। सभी ने एक जुट होकर टीम वर्क में काम किया। जिससे परिसर में फैली गंदगी कुछ देर में गायब हो गई। हॉकी खिलाड़ी बबलू हेमंत चंद दुबे का कहना था कि नपा द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा अभियान शहर को नई दिशा में ले जाएगा।