
Crime News: मध्यप्रदेश के बैतूल में पुलिस ने एक अंधेकत्ल का चौंका देने वाला खुलासा किया है। कत्ल की इस वारदात में हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक की सगी बेटी और उसका पति निकला है जिन्होंने पिता की हत्या कर उसकी लाश को जला दिया था। हैरानी की बात ये है कि वारदात को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में अंजाम दिया गया और फिर दोनों कार से लाश को लेकर बैतूल जिले में आए जहां एक ढाबे में लाश को जलाकर लौट गए थे। पुलिस को हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में करीब 4 महीनों का वक्त लगा।
बैतूल पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 फरवरी 2024 को ग्राम चिचंडा के सरपंच ने बंद पड़े ढाबे में एक जला हुआ शव होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की लाश जल चुकी थी लेकिन पुलिस को एक अंगूठी और यही अंगूठी उसे कातिलों तक ले गई। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक सफेद रंग की कार संदिग्ध नजर आई। कार का नंबर एमएच 35 एजी 1359 था। ये कार किरन पति पुरषोत्तम कावले निवासी ए-2 अष्टविनायक अपार्टमेंट जैन रिसोर्ट कॉलोनी गोरेगांव जिला गोंदिया के नाम रजिस्टर्ड थी।
पुलिस जब कार के रजिस्टर्ड पते पर पहुंची तो पता चला कि किरण अपनी बहन के घर भंडाला जिले में गई हुई है। पुलिस भंडारा जिले के बाघबोड़ी पहुंची जहां किरन से पूछताछ में पता चला कि जो अंगूठी मिली है वो उसके पति पुरुषोत्तम कावले की है। पत्नी ने बताया कि पति शराब पीने का आदी था और कई लोगों से पैसे उधार ले रखे थे। जब पैसे देने वाले परेशान करते थे तो वो बिना बताए घर से भाग जाता था।
पुरुषोत्तम की पत्नी किरण ने पुलिस को बताया कि फरवरी में पति से आखिरी बार बात हुई थी। तब उनने तबीयत खराब होने की बात कही थी। वो पति के पास जाने ही वाली थी लेकिन तभी बेटी मोनिका ने कहा कि वो पति के साथ गोरेगांव जाकर पिता से मिल आएगी। दोनों 13 फरवरी को कार से गए थे और दूसरे दिन वापस आ गए थे और कहा था कि पिता बहुत शराब पी रहे हैं। हमें झगड़ा करके भगा दिया। इस आधार पर पुलिस ने मोनिका और उसके पति से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। उन्होंने बताया कि जब वो पिता से मिलने गए तो उन्होंने विवाद किया और इसी दौरान मारपीट में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद दोनों ने पिता की लाश को कार की डिग्गी में डाला और 14 फरवरी को नागपुर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद पड़े ढाबे के पीछे स्थित बाथरूम में लाश को पेट्रोल डालकर जला दिया था।
Updated on:
18 Jun 2024 10:51 pm
Published on:
18 Jun 2024 10:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
