13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात जैसा माहौल बनाओं तो बनेगी सरकार

कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा

2 min read
Google source verification

बेतुल

image

Ashok Waiker

Feb 03, 2018

Supervisor discussing with party office bearers.

Supervisor discussing with party office bearers.


बैतूल। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की कांग्रेस पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार पार्टी ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का मन बना लिया है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है, जो बूथ स्तर पर पहुंचकर पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं में जान फूकेंगे। शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राहुल साल्वे बैतूल पहुंचे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से करीब दो घंटे तक शहीद भवन में चर्चा की। उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है, तो हाल ही में गुजरात में हुए चुनाव जैसा माहौल बनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह तब संभव हो सकता है कि जब बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती मिले और चुनाव के दौरान मप्र में भी गुजरात जैसा माहौल हो तो प्रदेश में हमारी सरकार बनने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को कहा कि संकल्प कर ले कि कांग्रेस को प्रदेश में पुन: सत्ता पर काबिज करके ही रहेंगे।
२५ फरवरी तक जिले में करेंगे भ्रमण
जिले भर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष समीर खान ने कहा कि पार्टी के पर्यवेक्षक २५ फरवरी तक जिले का भ्रमण कर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को तैयार करेंगे। पूर्व विधायक विनोद डागा ने कहा कि गुजरात चुनाव जैसा माहौल बनाने के लिए मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जाना होगा। पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रणनीति बताई जाएगी।
बैठक में यह रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य रूप से मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, बैतूल पूर्व विधायक विनोद डागा, जिलाध्यक्ष समीर खान, हेमंत वागदे्र, पूर्व विधायक प्रतापसिंह उईके और धरमूसिंह, नवनीत मालवीय, डोरेलाल पारधे, सतीष चौहान, डॉ राजेन्द्र शेखमुख, ब्रज पांडे, पंजाबराव कावडक़र, प्रवक्ता हेमंत पगारिया , राजेश गायकवाड़, राजा सोनी और गुड्डू शर्मा सहित, 2013 के विधानसभा प्रत्याशी ,लोकसभा प्रत्याशी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष, जिला पंचायत, जनपद पंचायत प्रतिनिधि, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष,पार्षद, और पार्टी के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।