11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म पुष्पा से प्रेरित होकर जेएच कॉलेज में चंदन के पेड़ काटे

फिल्म पुष्पा में लाल चंदन की तस्करी से प्रेरित होकर गुरुवार को अज्ञात लोगों ने जेएच कॉलेज कैम्पस में लगे चंदन के आधा दर्जन पेड़ो की कटाई कर डाली। हैरत की बात यह है कि कॉलेज प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी।

2 min read
Google source verification
कवर्ड कैम्पस के बाद भी सेंधमारी

Burglary even after covered campus

बैतूल। फिल्म पुष्पा में लाल चंदन की तस्करी से प्रेरित होकर गुरुवार को अज्ञात लोगों ने जेएच कॉलेज कैम्पस में लगे चंदन के आधा दर्जन पेड़ो की कटाई कर डाली। हैरत की बात यह है कि कॉलेज प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। छात्रों की नजर जब कटे हुए पेड़ों पर पड़ी तो मामले से प्राचार्य को अवगत कराया गया। जिसके बाद प्राचार्य द्वारा गंज चौक पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। चोर चंदन के पेड़ कैम्पस से बाहर ले जाने में सफल नहीं हो पाए।
पुराने पार्क की तरफ लगे थे पेड़
कॉलेज परिसर में पुराने पार्क की तरफ चंदन के पेड़ लगे हुए थे। जिन्हें गुरुवार रात को आरी की मदद से अज्ञात चोरों द्वारा काटा गया। कटे हुए पेड़ करीब आठ से दस साल पुराने बताए जाते हैं। पेड़ों को काटने के बाद चोर उन्हें अपने साथ ले जा नहीं पाए। सुबह कटे हुए पेड़ कैम्पस के अंदर ही बिखरे पड़े थे। चौकीदार जब पार्क में पानी डालने पहुंचा तो उसकी नजर कटे हुए पेड़ों पर पड़ी। इस दौरान छात्र भी वहां पहुंच गए थे। छात्रों ने पेड़ों को काटने जाने की घटना से प्राचार्य को अवगत कराया। जिसके बाद प्राचार्य द्वारा मामले की शिकायत गंज थाने में दर्ज कराई गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
जेएच कॉलेज का कैम्पस पूरी तरह से कवर्ड है। रात में चौकीदारों की तैनाती भी यहां रहती है इसके बावजूद चोरों ने कैम्पस में सेंध लगाकर चंदन के पेड़ों को काटने की घटना को अंजाम दे डाला। इसमें कहीं न कहीं मिलीभगत भी नजर आ रही है, क्योंकि इससे पहले भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चंदन के पेड़ों की कटाई के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन कॉलेज में लगे पेड़ों पर किसी की नजर नहीं गई थी।
इनका कहना
- कॉलेज से छह चंदन के पेड़ काटकर चोरी किए गए हैं। इस मामले में बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचकर जांच भी की गई है। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- प्रज्ञा शर्मा, टीआई गंज थाना बैतूल।