
बैतूल/ हाइवे पर अचानक अगर आपका मौत से सामना हो जाए तो सोचिए आपकी क्या हालत होगी। कार से जा रहे युवकों के साथ बैतूल-नागपुर फोरलेन पर कुछ ऐसा हुआ है। जब उन्होंने सड़क पर कई किलोमीटर तक यमराज को दौड़ते देखा। युवकों की हिम्मत नहीं हुई कि वे उससे आगे निकल सके। क्योंकि वह सड़क पर सामने आनेवाले हर शख्स की मानो जान लेने पर उतारू था।
जी हां, बैतूल-नागपुर फोरलेन पर मुलताई थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर के पास एक ट्रक रूपी यमराज दिखा। जो सड़क पर मौत बनकर दौड़ रहा था। इस यमराज का खौफ इतना था कि हाईवे गुजर रहे किसी भी गाड़ी चालक को हिम्मत नहीं हो रही थी कि ओवरटेकर उससे आगे निकल सके। वह हाईवे पर ट्रक ड्राइवर कभी इस छोर तक कभी उस छोर से टकरा रहा था।
शराब के नशे में था ड्राइवर
यमराज बनकर सड़क पर ट्रक दौड़ा रहा ड्राइवर नशे में धुत था। वह बिना ब्रेक लगाए सड़क पर वह ट्रक को दौड़ा रहा था। कई बार तो वह बाल-बाल दूसरे ट्रकों को टकराने से बचा। इस बीच उसने कई जगहों पर बने डिवाइडर को उड़ा दिया। इस दौरान ट्रक का एक टायर भी ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट के दौरान डिवाइडर के परखच्चे उड़ गए। साथ ही वह मलबे का ढेर लग गया।
पीछाकर रिकॉर्ड किया वीडियो
दरअसल, ट्रक को ऐसे दौड़ाते देख कार से चल रहे युवकों की हिम्मत नहीं हुई कि वो आगे निकल सके। इसलिए उन युवकों ने कार में बैठे-बैठे ही पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया। पांच मिनट के वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे यमराज बनकर यह ट्रक सड़क पर दौड़ रहा था। गनीमत यह रही कि कहीं किसी गाड़ी या बाइक सवार से उसका सामना नहीं हुआ। वरना न जानें वह कितनी जानें लेता।
वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस वक्त मंजर कितना भयावह रहा होगा। टायर ब्लास्ट होने के बाद कुछ दूर आगे जाकर लोगों ने किसी तरह से ट्रक ड्राइवर को रोका। उसके बाद गाड़ी से उतारकर उसकी पिटाई की। हालांकि जब लोग उसे उतराने की कोशिश कर रहे थे तो वह आनाकानी कर रहा था।
Published on:
03 Dec 2019 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
