3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तोते में अटकी इंसान की जान, ढूंढकर लानेवाले को मिलेगा 5 हजार रुपए ईनाम

आज के समय में किसी इंसान की जान तोते में अटकी है, ये बात मजाक ही लगती है, लेकिन यही सच है, मध्यप्रदेश में एक व्यक्ति की जान वाकई तोते में अटकी है, उसने अपना तोता ढूंढकर लानेवाले को ईनाम देने की घोषणा भी कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 18 Aug 2023, 8:51 AM IST

totaq.jpg

अपना तोता कहीं गुम हो जाने के कारण मालिक बहुत परेशान हो गया है, उसने जगह-जगह अपने तोते को ढूंढा, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला, उसे पहले तो लगा था कि शायद वह वापस घर आ जाएगा, लेकिन जब वह नहीं आया तो मालिक ने थाने जाकर रिपोर्ट भी दर्ज करा दी और तोते का पता बताने वाले को 5000 रुपए ईनाम देने की घोषणा भी कर दी है।

ये मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले का है, यहां एक युवक अपने तोते के साथ मैदान में गया और वहां उसे छोडक़र खेलने लगा, उसे लगा था कि तोता कहीं नहीं जाएगा, लेकिन तोता अपने मालिक को छोडक़र समय मिलते ही उड़ गया, अब तोता कहां गया, इसका पता किसी को नहीं है।

एक पालतू तोते के स्टेडियम के पास से चोरी हो जाने की लिखित शिकायत तोते के मालिक ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। साथ ही तोते की सूचना देने वाले और लौटाने वाले को पांच हजार रुपए देने की घोषणा तक की है।


बताया गया कि सोनाघाटी निवासी कमल पारधी 16 अगस्त को पुलिस ग्राउंड में अपने तीन साल के पालतू तोते को लेकर आया था। तोता को ग्राउंड में छोडकऱ वह क्रिकेट मैच खेलने लगा था। इसी दौरान कोई उसका तोता उठाकर ले गया। मैच खत्म होने के बाद जब तोता नजर नहीं आया तो उसने कोतवाली थाने पहुंचकर तोता चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कमल ने बताया कि उसने तोते को बचपन से पाला है। वह उसके साथ काफी घुलमिल गया था। दोनों साथ रहते थे, लेकिन तोता के गायब होने पर वह काफी दुखी है।