
मुर्गे चोरी केस में विधायक बना रहे थे महिला पर समझोते का दबाव, अब थाने में शिकायत के बाद मचा बवाल
बैतूल. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले भैंसदेही से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां इलाके में रहने वाली एक महिला के घर से एक के बाद एक लगातार मुर्गे-मुर्गियां चोरी हो रहे थे। महिला ने इस संबंध में नामजद शिकायत दर्ज कराई। मामले में उस समय बवाल खड़ा हो गया, जब महिला ने पुलिस में शिकायत के साथ कांग्रेस विधायक पर भी आरोप लगाए। महिला ने पुलिस से कहा कि, कांग्रेस विधायक धरमू सिंह सिरसाम मुर्गा चोरों का साथ दे रहे हैं। यही नहीं वो आरोपियों से समझौता करने का भी दबाव बना रहे हैं।
पुलिस में शिकायत करने पहुंची महिला
आपको बता दें कि, जिले के ग्राम सालईढाना में रहने वाली महिला अरुणा मसराम के घर से एक एक करके अबतक 5 मुर्गा-मुर्गी चोरी हो चुके हैं। पहले तो महिला और उसके परिजन ने चोरों की पहचान की। इसके बाद संदिग्धों से जब उसने पूछा तो वो विफर पड़े। इसपर महिला ने मामले की पड़ताल और कारर्वाई के लिए पुलिस में इसकी शिकायत करने की बात कही। महिला का कहना है कि, उसे हैरानी इस बात की हुई कि, मुर्गा-मुर्गी चोरी होने पर कांग्रेस विधायक धरमू सिंह सिरसाम की ओर से महिला के परिजन को फोन किया गया। साथ ही, उन्होंने इस बात का दबाव बनाया कि, वो लोग आरोपियों से समझोता कर लें।
महिला बोली- विधायक का दबाव बनाना गलत
महिला अरुणा मसराम का कहना है कि हमने पुलिस में नामजद शिकायत की है, लेकिन विधायक आरोपियों का साथ देते हुए समझौते का दबाव बना रहे हैं, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। पुलिस को शिकायत पर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ एसडीओपी शिवचरण बोहित का कहना है कि, महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही मुर्गा चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
3 साल की बच्ची से हैवानियत, देखें बवाल का वीडियो
Published on:
12 Sept 2022 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
