भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निर्दयी पिता ने अपने ही दुधमूंहे बेटे को मौत बेरहमी से मारकर मौत की नींद सुला दिया। शराबी पिता ने नशे की हालत में अपने ही 4 महीने के बेटे को पहले तो दीवार पर फेंक दिया। इसके बाद निर्दयी पिता ने मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी। आपको बता दें कि, पिता की क्रूरता की ये हैरान कर देने वाली घटना शहर के गांधी नगर थाना इलाके की हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामले ने बेटे के कत्ल का मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है।