शहडोल. अगर आप भी अपना मकान किराये पर दे रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ना चाहिए। बता दें कि, अब से पुलिस को सूचना दिए बिना घर किराए पर देना अब मकान मालिक को भारी पड़ सकता है। इसका उदाहरण शहडोल में देखने को मिला, जहां पुलिस को बिना सूचना दिए किराए पर मकान देना एक मालिक को भारी पड़ गया। शहडोल पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि, यहां एक मकान मालिक ने पुलिस को सूचना और वैरिफिकेशन कराए बिना इसे एक संदिग्ध को किराये पर दे दिया था। इस पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकान मालिक के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज कर दिया है। बताया जा रहा है कि, शहडोल में मकान मालिक पर पुलिस ने किरायेदार की सूचना न देने पर केस दर्ज किया है।