ग्वालियर. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर तंज कसा है। मंत्री सिंधिया ने कहा कि, जो कांग्रेस अपने आप को नहीं जोड़ सकी, वो कांग्रेस अब भारत जोड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं, सिंधिया ने कहा कि, इससे उलट प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली में हुआ कार्यक्रम राजपथ को कर्तव्य पथ में तब्दील किया है। बता दें कि, कैंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हैं। यहां वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।