बैतूल। बैतूल के स्थानीय कलाकारों को लेकर बनाई गई फिल्म दुनिया खत्म हो रही है को जहां रिलीज से पहले वाहवाही मिल रही है। वहीं भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक सीन में दिखाए गए कमल के फूल को लेकर आपत्ति दर्ज करते हुए फिल्म निर्माता को इसे ब्लर करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने फिल्म के चार दृश्यों में कट लगाकर उसे पास तो कर दिया है, लेकिन फिल्म में कट से फैंस में खासी नाराजगी है। मंगलवार को फिल्म रिलीज किए जाने के लिए प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया है।