बैतूल। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने पत्रिका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतगर्त सोमवार को बैतूल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को यात्रियों को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। साथ स्टेशन पर मौजूद अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। जिसमें सभी आगामी 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष होकर मतदान करने की शपथ ली।
निस्वार्थ होकर करेंगे मतदान
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सचिव प्रवीण परिहार ने कहा कि विधान सभा चुनाव में बिना किसी लालच और दबाव के निस्वार्थ होकर अपने मतों का प्रयोग करें। हम पत्रिका के इस अभियान का समर्थन करते हैं। उन्होंने यात्रियों को शपथ दिलाई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश के लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करेंगे।