
बैतूल. चुनावी साल में बैतूल कलेक्टर के ट्विटर अकाउंट से एक करोड़ों रुपए के घोटाले का पोस्टर रिट्वीट होने से हड़कंप मच गया। जैसे ही कलेक्टर के ट्विटर अकाउंट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने घोटाले का पोस्टर देखा तो वो हैरान रह गए और तुरंत कलेक्टर अमन बीर सिंह को दी। जिसके बाद अपर कलेक्टर ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और तुरंत ही रिट्वीट पोस्ट को डिलीट किया गया।
सरकार विरोधी ट्वीट से मचा हड़कंप
बैतूल कलेक्टर के ट्विटर अकाउंट से सरकार विरोधी ट्वीट रिट्वीट होने से मचा हड़कंप जल्द ही राजनीतिक गलियारों तक भी पहुंच गया। घोटाले का जो पोस्टर रिट्वीट हुआ उसमें प्रदेश में 86 हजार करोड़ के घोटाले का उल्लेख है। ट्विटर पर लिखा है, जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी। बताया गया है कि बैतूल जिला जनसंपर्क विभाग (पीआरओ) के माध्यम से ट्विटर हैंडल हो रहा था। और हैंडलर को बर्खास्त कर दिया गया है।
समीक्षा सिंह का ट्वीट हुआ रिट्वीट
कलेक्टर के ट्विटर अकाउंट से जो ट्वीट रिट्वीट हुआ है वो कांग्रेस नेत्री समीक्षा सिंह ने ट्वीट किया था। इस ट्वीट में एक पोस्टर है जिसमें सरकार के 86 हजार करोड़ रुपए का जिक्र करते हुए लिखा गया है जनता अब भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।
देखें वीडियो- नर्मदा नदी का रौद्र रूप
Published on:
19 Sept 2023 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
