
Taking a lift trial at a railway station
बैतूल। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही बैतूल स्टेशन पर लिफ्ट की सुविधाएं मिलने लगेगी। लिफ्ट का निर्माण कार्य पूर्ण होकर ट्रायल शुरू हो गया है।लॉक डाउन की वजह से ट्रेनों का आवागमन बंद होने के कारण लिफ्ट का काम तेजी से संभव हो सका है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नागपुर डिवीजन के दो स्टेशनों पर लिफ्ट का काम चल रहा है, जिसमें बैतूल और पार्ढुंना स्टेशन पर 96 लाख रूपए की लागत से लिफ्ट का निर्माण कराया गया है। जिसमें बैतूल स्टेशन पर 43 लाख रूपए खर्च किए गए हैं। 43 लाख में प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर लिफ्ट लगाई गई है। लिफ्ट के लग जाने से यात्रियों को फूट ओवर ब्रिज पर चढऩे से राहत मिलेगी। वर्तमान में प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए सीडिय़ा चढऩी पड़ती है। जिसके चलते बुजुर्ग यात्री प्लेटफार्म से सीडिय़ां चढऩे पर हांफ जाते है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्लेफार्म नंबर एक और दो पर लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव मंडल को भेजा गया था।
फूटओवर ब्रिज पर होगा दबाव कम
बैतूल स्टेशन पर वर्तमान में एक फूट ओवर ब्रिज और एक रैम्प है। रैम्प के सहारे दिव्यांग और वृद्ध यात्री आते जाते है। लिफ्ट के शुरू हो जाने से दिव्यांग और वृद्ध यात्रियों को रैम्प पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सीधे लिफ्ट के सहारे एक नंबर प्लेटफार्म से दो नंबर पर पहुंच सकेंगे। वहीं लिफ्ट के शुरू होने से फूट ओवर ब्रिज पर यात्रियों का दबाव भी कम होगी।
यहां लगी है लिफ्ट
बैतूल स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर एंट्री करते ही फूट ओवर ब्रिज के पास में लिफ्ट लगाई गई है। ठीक इसी प्रकार प्लेफार्म नंबर दो पर फूट ओवर ब्रिज से लगकर लिफ्ट का निर्माण किया गया है। यात्री लिफ्ट के सहारे एक नंबर प्लेटफार्म से ओवर ब्रिज तक पहुंचेगा। ओवर ब्रिज होते हुए दो नंबर प्लेटफार्म पर लगी लिफ्ट से नीचे प्लेटफार्म तक पहुंच जाएगा।
Published on:
10 Aug 2020 04:03 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
